पटना, मार्च 19 -- पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन हाजीपुर की ओर से पाटलिपुत्र रेल परिसर, दीघा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष सुनीता सिंह और संगठन की अन्य सदस्याओं की ओर से किया गया। मौके पर मुख्यालय हाजीपुर और विभिन्न मंडलों से आए कलाकारों की ओर से मनभावन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए,जिसका सभागार में उपस्थित सभी लोगों में भरपूर आनंद उठाया। मौके पर सुनीता सिंह की ओर से चयनित 21 महिला रेल कर्मचारियों को उनके द्वारा किये गए उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...