फरीदाबाद, फरवरी 19 -- फरीदाबाद। भारतीय जनता पार्टी का जिला स्तरीय पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग 21 फरवरी को जिला कार्यालय 'अटल कमल' में आयोजित होगा। जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने बताया कि यह महाअभियान कार्यकर्ता निर्माण से राष्ट्र निर्माण की दिशा में अहम कदम है। प्रशिक्षण में मंत्री, विधायक, पार्षद, प्रदेश, जिला व मंडल पदाधिकारी शामिल होंगे। मुख्य वक्ता प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख शैलेंद्र पांडे और प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक अरुण यादव रहेंगे। मंडल स्तरीय प्रशिक्षण 7 मार्च से 14 अप्रैल तक चरणबद्ध तरीके से होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...