मऊ, दिसम्बर 7 -- इंदारा, हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर-मझवारा शहीद मार्ग इंदारा पश्चिमी रेलवे क्रासिंग पर बनने वाले उपरिगामी रेलवे पुल के निर्माण का कार्य कार्यदायी संस्था निर्माण शाखा गोरखपुर ने शुरू कर दिया। पुल के निर्माण के लिए बनने वाले 21 पिलरों में पहले पिलर की खुदाई का कार्य एक्सियन बीपी सिंह ने नारियल फोड़ कर किया। अलीनगर-मझवारा शहीद मार्ग इंदारा रेलवे क्रॉसिंग पर हमेशा जाम की स्थिति रहती है। यही नहीं मधुबन के तरफ जाने वाले लोग क्रॉसिंग पर फंसे रहते हैं। जिला मुख्यालय के तरफ जाने के लिए अधिकांश लोग लेट होने की वजह से घोसी होते हुए जिला मुख्यालय जाते हैं। यही नहीं कभी-कभी क्रॉसिंग खराब होने पर भी भयावह स्थिति हो जाती है। इसे देखते हुए जनपद वासियों ने नगर विकास मंत्री एके शर्मा की समक्ष यह मामला उठाया। नगर विकास मंत्री ने रेल मंत्री अश्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.