आगरा, नवम्बर 27 -- जिले की 21 परियोजनाएं पूरी होती नहीं दिख रही हैं। इनका काम काफी धीमा चल रहा है। इनके समय से पूरा होने की उम्मीद कम है। गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह ने विकास भवन सभागार में कार्यदायी संस्थाओं के साथ बैठक कर परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। सीएमआईएस पोर्टल पर प्रदर्शित एक करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली जिले की 308 परियोजनाओं में से 206 परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं। 102 परियोजनाओं का कार्य प्रगति पर है। अवशेष 102 परियोजनाओं में से 81 में कार्य समय सीमा के अंतर्गत चल रहा है। शेष 21 परियोजनाएं समय सीमा से विलंबित हैं। इन पर मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिया कि संबंधित विभाग एक सप्ताह में समन्वय स्थापित कर पूर्णता तिथि में संशोधन सुनिश्चित करें। जो परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं, उन्हें नियमानुसार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.