गढ़वा, नवम्बर 18 -- गढ़वा, प्रतिनिधि।मंगलवार को समाहरणालय स्थित सभागार में डीसी दिनेश यादव ने आपकी योजना- आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में तैयारियों की समीक्षा के लिए सभी संबंधित पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये बैठक आयोजित किया। उन्होंने वीसी के माध्यम से सभी संबंधित पदाधिकारियों को उनके दायित्वों से अवगत कराया। बैठक में डीसी ने बताया कि आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम 21 नवम्बर से 15 दिसंबर तक आयोजित करने का निर्णय सरकार ने लिया है। प्राप्त निर्देश के आलोक में गढ़वा जिला के सभी पंचायत स्तर पर 21 नवंबर से 15 दिसंबर तक आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविरों का आयोजन कर राज्य सरकार के विभिन्न लोक-कल्याकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ शिविर में ही आमजनों को उपलब्ध कराए जाने का निर्द...