नई दिल्ली, मई 29 -- ऐसे कई ड्राई फ्रूट्स हैं जो देखने में भले ही छोटे हों लेकिन सेहत के लिए उनके फायदों की लिस्ट बड़ी लंबी चौड़ी है। मुनक्का भी इन्हीं में से एक हैं। विटामिन, मिनरल्स, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स और कई पोषक तत्वों से भरपूर मुनक्का बरसों से लोगों की डाइट का हिस्सा हैं। आयुर्वेद में भी इसके ढेरों फायदे गिनाए गए हैं। जानें मानें आयुर्वेदिक डॉक्टर रॉबिन शर्मा से हाल ही में मुनक्का के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में विस्तार से बताया है। डॉक्टर का कहना है कि एक बार अगर आप इस छोटे से ड्राई फ्रूट के फायदे जान लेंगे तो सोने के भाव भी इसे खरीदने को तैयार हो जाएंगे। तो चलिए जानते हैं आयुर्वेदिक एक्सपर्ट के अनुसार मुनक्का के फायदे और इन्हें खाने का सही तरीका।शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है मुनक्का आयुर्वेदिक डॉक्टर रॉबिन शर्मा बताते हैं कि मुनक्क...