गिरडीह, सितम्बर 21 -- डुमरी, प्रतिनिधि। कुरमी/कुड़मी को एसटी सूची में शामिल करने की मांग को लेकर कुड़मी समाज का पारसनाथ स्टेशन पर रेल रोको (रेल टेका, डहर छेका) आंदोलन 21 घंटे के बाद शनिवार रात ढाई बजे समाप्त हुआ। शनिवार की रात पुलिस प्रशासन एवं आंदोलनकारियों के एक प्रतिनिधि मंडल के साथ हुई वार्ता के बाद आंदोलनकारियों ने पटरी खाली कर दिया। आंदोलनकारियों के वहां से हटने के बाद रात 2:40 बजे से ट्रेनों की आवाजाही शुरू हो गयी। जानकारी के अनुसार, आंदोलनकारियों के साथ कई दौर की वार्ता विफल होने के बाद शनिवार की रात करीब एक बजे एक बार फिर अधिकारियों ने वार्ता करने का प्रयास किया। इस बार आंदोलनकारी वार्ता के लिये राजी हुए। इस दौरान एसडीपीओ सुमित प्रसाद, निमियाघाट थाना प्रभारी सुमन कुमार, डुमरी थाना प्रभारी प्रणीत पटेल, जिप सदस्य बैजनाथ महतो, पूर्व ज...