हापुड़, फरवरी 7 -- नगर के इंद्रगढ़ी फाटक से गोंदी-सलाई होते हुए भटैल जाने वाले करीब 10.5 किलोमीटर लंबे मार्ग का करीब 21 करोड़ से चौड़ीकरण व नवनिर्माण किया जाएगा। इस मार्ग का चौड़ीकरण होने से एक दर्जन से ज्यादा गांवों, विद्यालय के विद्यार्थियों और किसानों को लाभ मिलेगा। मेरठ-हापुड़ सांसद अरुण कुमार गोविल ने शनिवार को मार्ग के चौड़ीकरण का फीता काटकर शिलान्यास किया। सांसद अरुण गोविल ने कहा कि इंद्रगढ़ी रेलवे फाटक से गोंदी, सलाई, काठीखेड़ा से भटैल जाने वाले संपर्क मार्ग पर काफी गांव आते है। इन गांवों के ग्रामीणों का इसी मार्ग से आवागमन होता है, लेकिन सड़क संकरी होने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अब करीब 21 करोड़ से सड़क को 3.75 मीटर से 5.5 मीटर चौड़ा किया जाएगा। करीब 10.5 किलोमीटर सड़कों का चौड़ीकरण होगा, जिससे लोगों को राहत मिलेगी। सांस...