हमीरपुर, दिसम्बर 30 -- हमीरपुर, संवाददाता। इस साल पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण, जन सामान्य में पुलिस का विश्वास बढ़ाने एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने के उद्देश्य से प्रभावी कार्य योजना बनाकर तथा समय-समय पर विशेष अभियान चलाए। इस दौरान पुलिस ने 21 शातिर अपराधियों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। जबकि 224 गुमशुदा महिलाओं और बालिकाओं को सकुशल बरामद करने में सफल रही। अपराध करने वालों को कोर्ट में प्रभावी पैरवी करके सजा भी दिलाई गई। एसपी डॉ.दीक्षा शर्मा ने बताया कि हत्या, लूट आदि की घटनाओं के अनावरण के लिए विशेष टीमें गठित कर 24 से 72 घंटे के अंदर घटनाओं का खुलासा कर अभियुक्तों को सलाखों के पीछे भेजा गया। इनमें से 21 शातिर अपराधियों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। अवैध शराब की बिक्री और बनाने पर भी अभियान चला। 286 अभियुक्तों ...