नई दिल्ली, अगस्त 13 -- Budh-Shukra Yuti 2025 August: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर ग्रह एक निश्चित समय में अपनी राशि में बदलाव करता है। कभी-कभी ग्रह राशि परिवर्तन कर युति बनाते हैं। 21 अगस्त को शुक्र चंद्रमा की राशि कर्क में गोचर करेंगे। कर्क राशि में पहले से ही ग्रहों के राजकुमार बुध विराजमान हैं। इस तरह से कर्क राशि में बुध व शुक्र का मिलन होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध व शुक्र की युति से लक्ष्मी नारायण योग बता है। यह संयोग धन, सौभाग्य व सफलता का प्रतीक माना गया है। लक्ष्मी नारायण योग का प्रभाव कुछ राशियों के लिए अच्छा रहने वाला है। इन राशि वालों को शुक्र-बुध की युति से लाभकारी परिणाम मिलेंगे। जानें इन राशियों के बारे में। 1. मेष राशि- मेष राशि वालों को इस समय आर्थिक स्थिरता मिल सकती है। आय के नए-नए स्रोत बनेंगे और पुराने स्र...