अलीगढ़, जुलाई 21 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की चौथी पुण्यतिथि हिन्दू गौरव दिवस के उपलक्ष्य में अयोध्या में मनाई जाएगी। 21 अगस्त को होने वाले हिन्दू गौरव दिवस कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी गई हैंं। हिंदू गौरव दिवस को लेकर बीते दिनों लखनऊ में राज्यमंत्री संदीप सिंह के कैम्प कार्यालय पर पूर्व मंत्री राजवीर सिंह ने विधायकों, भाजपा नेताओं व अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा व अन्य सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विचार-विमर्श किया। पूर्व मंत्री राजवीर सिंह ने बताया कि लखनऊ में सम्मानित लोगों के साथ संवाद और विचार-विमर्श सहित सभी के सुझावों पर सामूहिक निर्णय लिया गया कि बाबूजी की चौथी पुण्यतिथि पर होने वाला हिंदू गौरव दिवस इस बार अयोध्या की पुण्य...