नई दिल्ली, फरवरी 19 -- Smallcap Stock: स्मॉलकैप कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनी टीआईएल लिमिटेड (TIL Ltd) के शेयरों में गुरुवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। फंड जुटाने की योजना की घोषणा के बाद शेयर 20% के अपर सर्किट पर पहुंच गया और बीएसई पर Rs.275.20 के स्तर को छू लिया। सुबह 10 बजे तक शेयर इसी स्तर पर लॉक रहा। हालिया तेजी से निवेशकों में उत्साह बढ़ा है, खासकर उन लोगों में जो लंबे समय से इस स्टॉक में बने हुए हैं।क्या है डिटेल आज की रैली को मजबूत ट्रेडिंग वॉल्यूम का भी साथ मिला। करीब 4 लाख इक्विटी शेयरों में कारोबार हुआ, जो इसके एक हफ्ते के औसत 49,000 शेयर और एक महीने के औसत 34,000 शेयर से कई गुना ज्यादा है। भारी वॉल्यूम के साथ आई यह तेजी संकेत देती है कि बाजार में स्टॉक को लेकर नई दिलचस्पी बनी है और निवेशक फंडरेजिंग प्लान को सकारा...