प्रयागराज, सितम्बर 9 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। वर्ष 2047 में देश की आजादी के सौ वर्ष पूर्ण होंगे। इस समय तक हमें दुनिया में भारत और देश में प्रदेश को नंबर एक पर लाना है। यह तभी संभव है, जब देश के हर जिले का विकास हो। इसीलिए समर्थ उत्तर प्रदेश 2047 अभियान चलाया जा रहा है। प्रयागराज जो शिक्षा, संस्कृति और धार्मिक आयोजनों का गढ़ रहा है, उसे इस वर्ष तक ग्लोबल नॉलेज हब बनाना है। यह बातें समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश-2047 अभियान के लिए प्रयागराज के नोडल बनाए गए रिटायर्ड आईएएस अफसर संजय आर भूसरेड्डी ने मोती लाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) में कहीं। ऐसा ही कार्यक्रम शाम को एएमए सभागार में हुआ। इस दौरान शहरियों को सुझाव देने के लिए क्यूआर कोड भी लांच किया गया। जिले के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, कर्मचारियों, उद्...