कुशीनगर, मार्च 9 -- कुशीनगर। 2047 का विकसित भारत पूरी तरह युवाओं का भारत होगा। आज का किशोर विद्यार्थी अनेक परिवर्तनों और चुनौतियों का सामना करते हुए विकसित भारत का युवा होगा। विकास और प्रगति की दौड़ में 2047 तक एआई पूरी दुनिया के लिए सुविधा के साथ-साथ विश्व की सबसे बड़ी चुनौती होगी। ये बातें डीडीयू गोरखपुर के प्राणि विज्ञान विभाग के वरिष्ठ आचार्य प्रोफेसर विनय कुमार सिंह ने कहीं। वह पीके स्नातकोत्तर महाविद्यालय पटखौली के सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का उद्घाटन करने के बाद मौजूद लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस आने वाले समय में किस रूप में देखा जाएगा, इस पर आज के युवाओं को गहनता से विचार करने की जरूरत है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के संरक्षक पूर्व विधायक डॉ. पीके राय ने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.