बलिया, सितम्बर 12 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। प्रदेश और देश की तरक्की का रोडमैप तैयार करने के लिए 'समर्थ उत्तर प्रदेश, विकसित उत्तर प्रदेश@2047 के तहत विभिन्न क्षेत्र के लोगों के साथ संवाद स्थापित किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के जेपी सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुरुआत रिटायर आईएएस अरविन्द कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलन किया। छात्रों से संवाद करते हुए उन्होंने शिक्षा और कड़ी मेहनत के महत्व पर बल दिया। किस प्रकार 2047 तक विकसित उत्तर प्रदेश के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है, इस पर विद्यार्थियों के साथ ही शिक्षाविदों से विचार और अनुभव साझा किए। रिटायर डीएफओ डीके सिंह, रिटायर चीफ इंजीनियर अरविंद कुमार सिंह, वैज्ञानिक डा. संजीत कुमार सिंह और प्रेम नारायण सिंह ने भी विचार रखे। जनपद में उद्यो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.