नई दिल्ली, अक्टूबर 17 -- दिल्ली की लाइफलाइन माने जाने वाली यमुना नदी, जो सालों से प्रदूषण की मार झेल रही है। इसे लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया है कि 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले यमुना पूरी तरह स्वच्छ हो जाएगी। उन्होंने कहा कि ये लाखों लोगों की आस्था से जुड़ा मामला है। एक चैनल के कार्यक्रम में अमित शाह ने कहा कि यमुना को शुद्ध करना वोट बैंक का मुद्दा नहीं है। यमुना की सफाई करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का विषय है। उन्होंने कहा कि यमुना जी की ही कृपा है जो उनके किनारे के सभी राज्यों में हमारी सरकार है। उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली से होते हुए यूपी के प्रयागराज में यमुना मिलती है। ये सभी राज्य आज भाजपा शासित ही हैं।'2029 तक साफ हो जाएगी यमुना' गृह मंत्री ने कहा कि अभी छठ दूज-यम द्वितीया पर लाखों लोग यमुना घाट पर जाते हैं लेकिन ...