महाराजगंज, जनवरी 7 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी का दूसरे दिन बुधवार को भी जिले में जोरदार स्वागत हुआ। महराजगंज मुख्यालय से फरेंदा के लिए निकले प्रदेश अध्यक्ष का त्रिमुहानी पुल से ही जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लादकर स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का आभार जताया। कहा कि कार्यकर्ताओं के बल पर ही 2027 में फिर प्रदेश में भाजपा की सरकार प्रचंड बहुमत से बनेगी। फरेंदा विधान सभा में प्रथम आगमन पर उनका स्वागत जोरदार तरीके से किया गया। प्रदेश अध्यक्ष जैसे ही त्रिमुहानी पुल पर पहुंचे, पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, पूर्व विधायक चौधरी शिवेन्द्र सिंह, नगर पंचायत प्रतिनिधि फरेन्दा राजेश जायसवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष बृजमनगंज राकेश जायसवाल सहित भाजपा ...