नई दिल्ली, अगस्त 7 -- Shani Dev : ज्योतिषशास्त्र में शनिदेव को विशेष स्थान प्राप्त है। शनिदेव को न्याय का देवता भी कहा जाता है। शनिदेव सभी ग्रहों में सबसे धीमी चाल चलते हैं। शनिदेव ढाई साल में एक बार राशि परिवर्तन करते हैं। इस समय शनिदेव मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। 2027 तक शनिदेव मीन राशि में ही रहेंगे। मीन राशि में रहकर शनिदेव 5 राशियों पर विशेष कृपा करेंगे। शनिदेव के शुभ होने पर व्यक्ति का जीवन राजा के समान हो जाता है। शनिदेव रंक को भी राजा बना सकते हैं। आइए जानते हैं, 2027 तक किन राशियों पर रहेगी शनिदेव की विशेष कृपा.. वृषभ राशि- शनि देव ने इस समय वृषभ राशि के एकादश भाव में गोचर किया है। 2027 तक शनिदेव इसी भाव में रहेंगे। इस दौरान आय में वृद्धि होगी। नौकरी और व्यापार में लाभ के योग बनेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। इस समय निवेश करने स...