कानपुर, जनवरी 6 -- कानपुर। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शहर प्रवास के दौरान मंगलवार को सीएसए परिसर में कार्यकर्ताओं से बातचीत में कहा कि वीबी-जी राम जी बिल विकसित भारत की नींव साबित होगा। मनरेगा खत्म नहीं हुआ है बल्कि इसका विस्तार कर और मजबूती से लागू किया जाएगा। इससे 100 दिन नहीं बल्कि 125 दिन मजदूरी की गारंटी होगी। बिहार चुनाव नतीजों के बाद पूर्व सीएम अखिलेश यादव बौखला गए हैं और अब अनर्गल बातें करने लगे हैं। अखिलेश जो वर्ष 2027 में सत्ता में आने का सपना देख रहे हैं, वह सपना ही रहेगा। यह तय है कि वर्ष-2047 तक वह सत्ता से दूर रहेंगे। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भाजपा सांसद रमेश अवस्थी के बेटे की शादी के आशीर्वाद समारोह में शिरकत करने के बाद सीएसए पहुंचे थे। वीबी-राम जी बिल ग्रामीण भारत को विकसित, आत्मनिर्भर, आधुनिक और टिकाऊ बनाने की दि...