पिथौरागढ़, सितम्बर 12 -- आगामी विधानसभा चुनाव 2027 यूकेडी पूरे दमखम के साथ लड़ेगी। यूकेडी के पिथौरागढ़-चम्पावत जिलों को द्विवार्षिक अधिवेशन में जनहित और विकास के मुद्दे पर चर्चा हुई। संगठन को मजबूत करने तथा अधिक से अधिक लोगों को यूकेडी से जोड़ने पर वार्ता हुई। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने बारी-बारी से प्रदेश को लूटा है। युवा नौकरी के लिए तरस रहे हैं, महिलाएं सुरक्षित नहीं है और बंदरों और सुअरों से खेती को तबाह कर दिया है। सरकार के बाद कोई रोडमैप नहीं है, जिससे प्रदेश का विकास किया जा सके। गुरुवार को नगर के एक बारातघर में उत्तराखण्ड क्रांति दल का जनपद स्तरीय द्विवार्षिक अधिवेशन हुआ। चुनाव पर्यवेक्षक सलीम अहमद की देखरेख में चुनाव संपन्न हुए। जिसमें चंद्रशेखर पुनेड़ा को जिलाध्यक्ष, गिरीश जोशी को युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष चुना गया। ...