नई दिल्ली, दिसम्बर 22 -- कुछ ही दिनों में नए साल 2026 की शुरुआत होने जा रही है। नए साल में त्योहारों का हर किसी को इंतजार रहता है-विशेषकर दीवाली, होली और नवरात्रि का। ये तीनों त्योहार हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहार हैं। इन त्योहारों को हर साल बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है। होली रंगों का त्योहार है तो दिवाली में दीपक जलाएं जाते हैं। वहीं नवरात्रि में भक्त माता रानी की भक्ति में लीन रहते हैं। आइए जानते हैं, 2026 में होली, दिवाली और नवरात्रि कब हैं- 2026 में होली कब है?- हिंदू पंचांग के अनुसार 2026 में होली का पर्व 4 मार्च 2026 को है। हर साल होली फाल्गुन मास की पूर्णिमा के अगले दिन यानी चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर मनाई जाती है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है, जिसमें लोग रंगों और खुशियों से यह त्योहार मनाते हैं। ...