नई दिल्ली, जनवरी 3 -- Guru Gochar 2026 : वैदिक ज्योतिष में बृहस्पति को देवगुरु कहा जाता है और इन्हें सबसे शुभ ग्रह माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि बृहस्पति जिस भाव या राशि को देखते हैं, वहां हालात धीरे-धीरे बेहतर होने लगते हैं। चाहे बात पैसों की हो, रिश्तों की, पढ़ाई की या जीवन की दिशा की। बृहस्पति का असर लंबे समय तक रहता है। 2 जून 2026 को सुबह करीब 6:30 बजे बृहस्पति कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। कर्क राशि बृहस्पति की उच्च राशि मानी जाती है, यानी यहां आकर बृहस्पति अपने सबसे अच्छे और मजबूत फल देने लगते हैं। यही वजह है कि यह गोचर सभी राशियों के लिए काफी अहम माना जा रहा है। बृहस्पति 31 अक्टूबर 2026 की शाम तक कर्क राशि में रहेंगे और इसके बाद सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। गुरु के कर्क राशि में प्रवेश से सभी 12 राशियां प्रभावित होंगी। कुछ राशि ...