बोकारो, दिसम्बर 29 -- बेरमो, प्रतिनिधि।हिन्द मजदूर सभा से संबद्ध राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन की सीसीएल रिजनल समिति की बैठक रविवार को बेरमो कोयलांचल के ढोरी जीएम कॉलोनी स्थित यूनियन के प्रधान कार्यालय में की गई। शुरूआत यूनियन का झंडोत्तोलन तथा यूनियन के संस्थापक सह गिरिडीह के पूर्व सांसद व बेरमो के पूर्व विधायक रहे स्व रामदास सिंह की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद यूनियन के दिवंगत साथियों को याद किया गया। अध्यक्षता बीएंडके प्रक्षेत्र के अध्यक्ष सुशील सिंह ने की। धन्यवाद ज्ञापन कथारा क्षेत्रीय सचिव विजय कुमार सिंह ने किया। मुख्य अतिथि यूनियन के केंद्रीय महामंत्री सह जेबीसीसीआई मेम्बर राजेश कुमार सिंह ने कहा कि यूनियन के प्रति मजदूरों का विश्वास लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में 2026 में पूरे सीसीएल में यूनियन का परचम लहरेगा। अपने ...