साहिबगंज, दिसम्बर 31 -- 2026 में ग्रह-नक्षत्रों का एक दुर्लभ व शुभ महासंयोग बरहड़वा ,प्रतिनिधि। हिन्दू पंचांग के अनुसार एक जनवरी 2026 को ग्रह-नक्षत्रों का एक दुर्लभ और शुभ महासंयोग बन रहा है। इससे नया वर्ष विशेष फलदायी माना जा रहा है। पंचांग के अनुसार बुधवार रात 11:08 बजे से रोहिणी नक्षत्र आरंभ होकर गुरुवार रात 9:30 बजे तक रहेगा। इसी दौरान नया वर्ष द्वादशी तिथि में प्रवेश करेगा। पंचांग के मुताबिक बुधवार सुबह 5 बजे से गुरुवार रात 1:47 बजे तक द्वादशी तिथि रहेगी। इसके बाद गुरुवार रात 1:48 बजे से त्रयोदशी तिथि प्रारंभ होगी, जो रात 10:22 बजे तक रहेगी। गुरुवार सुबह 6 बजे के बाद सर्वार्थ सिद्धि योग का शुभारंभ होगा, जो पूरे 24 घंटे तक प्रभावी रहेगा। द्वादशी और त्रयोदशी तिथि के संयोग से त्रिपुष्कर योग का निर्माण हो रहा है। रोहिणी नक्षत्र, सर्वार्थ ...