नई दिल्ली, जनवरी 21 -- बजाज ऑटो ने भारत में अपनी सबसे किफायती पल्सर बाइक 2026 बजाज पल्सर 125 को लॉन्च कर दिया है। यह बाइक उन कम्यूटर ग्राहकों को ध्यान में रखकर बनाई गई है, जो स्पोर्टी लुक वाली बाइक चाहते हैं, लेकिन ज्यादा इंजन कैपेसिटी में नहीं जाना चाहते। नई पल्सर 125 में बड़े बदलाव नहीं किए गए हैं, लेकिन कुछ जरूरी अपडेट जरूर दिए गए हैं। आइए 2026 बजाज पल्सर 125 की टॉप 5 खास बातें जानते हैं। यह भी पढ़ें- मारुति सुजुकी का मेगा प्लान, गुजरात में 35000 करोड़ के निवेश से बनेगा कार प्लांट1- नया लुक और LED हेडलैंप 2026 पल्सर 125 में सबसे साफ नजर आने वाला बदलाव इसका फ्रंट डिजाइन है। अब बाइक को हल्का सा रिडिज़ाइन्ड फ्रंट फेसिया, नया LED हेडलैंप, LED टर्न इंडिकेटर्स मिले हैं। पहले जहां हैलोजन लाइट्स थीं, अब LED सेटअप से बाइक ज्यादा मॉडर्न और प्रीम...