पाकुड़, मई 8 -- पाकुड़। प्रतिनिधि उपायुक्त मनीष कुमार अपने गोपनीय कार्यालय कक्ष में गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य टीम एवं स्वास्थ्य विभाग के साथ उच्चस्तरीय बैठक किया। इस दौरान कालाजार बीमारी को लेकर साझा किया। बैठक में मुख्य रूप से कीटनाशक छिड़काव अभियान और सक्रिय मामलों की पहचान जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को मजबूत करने पर चर्चा किया। उपायुक्त ने कहा कि प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारियों द्वारा कालाजार उन्मूलन के कार्यों की निगरानी की गई है। जिसका परिणाम इस बार कोई भी घर छिड़काव एवं सर्वे से छूटा नहीं है। स्वास्थ्य टीमों द्वारा घर-घर जाकर जागरूकता अभियान चलाया गया हैं जिसमें ग्रामीणों को छिड़काव कार्यक्रम के बारे में आवश्यक जानकारी दी गई। छिड़काव के बाद 75 दिनों तक घरों में सफेदी या पलस्तर न करने की सलाह दी गई ताकि कीटनाशक का प्रभाव बना रहे। बैठक क...