नई दिल्ली, जनवरी 4 -- बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी टीम को भारत भेजने से इनकार कर दिया है। बांग्लादेश ने इस संबंध में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) को पत्र लिखकर अपने मैचों को भारत से श्रीलंका स्थानांतरित करने की मांग की है। बीसीबी के निदेशक खालिद मसूद पायलट ने भारत की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाया है और टीम को ना भेजने का फैसला किया है। उन्होंने भारत की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा, "यदि वे हमारे एक खिलाड़ी को सुरक्षा प्रदान नहीं कर सकते, तो वे हमारी पूरी टीम की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित करेंगे? यही कारण है कि हम वहां खेलने नहीं जाएंगे।"मुस्तफिजुर से शुरू हुआ विवाद बता दें कि इस विवाद की शुरुआत तब हुई जब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शनिवार 3 जनवरी को आईपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.