नई दिल्ली, दिसम्बर 20 -- स्कोडा इंडिया (Skoda India) के लिए 2025 एक अहम साल साबित हुआ है। कंपनी ने इस दौरान नई जनरेशन की कोडियाक प्रीमियम SUV और ओक्टाविया RS परफॉर्मेंस सेडान लॉन्च कर अपनी प्रीमियम और स्पोर्टी पहचान को मजबूत किया है। अब स्कोडा का फोकस मास-मार्केट सेगमेंट पर है। इसी स्ट्रेटजी के तहत कंपनी 2026 में अपनी दो सबसे पॉपुलर मिडसाइज कारों कुशाक और स्लाविया को अपडेट करने की तैयारी में है। ये अपडेट इसलिए भी खास माने जा रहे हैं क्योंकि कुशाक 2021 और स्लाविया 2022 में लॉन्च हुई थीं। तब से अब तक इनमें कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है।Skoda Kushaq facelift हालिया स्पाई शॉट्स से संकेत मिलते हैं कि इसके फ्रंट और रियर में हल्के बदलाव होंगे। सबसे बड़ा हाइलाइट सेगमेंट-फर्स्ट रियर-सीट मसाज फंक्शन हो सकता है। इसके अलावा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर औ...