नई दिल्ली, दिसम्बर 26 -- हर हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी टीआरपी लिस्ट आज यानी 26 दिसंबर को रिलीज कर दी गई है। यह इस साल की आखिरी टीआरपी लिस्ट है। साल के आखिरी टीआरपी लिस्ट में स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा को झटका लगा है। लगभग हर हफ्ते नंबर 1 पर रहने वाला शो इस हफ्ते की लिस्ट में नंबर दो पर आ गया है। अनुपमा को मात दी है क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 ने। यहां देखें इस हफ्ते के टॉप 10 सीरियल के नाम। क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2: स्टार प्लस के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में लीप का असर देखने को मिला है। ये शो इस हफ्ते नंबर 1 पर है। पिछले हफ्ते ये शो नंबर तीन पर था। इस हफ्ते शो की टीआरपी 2 दर्ज की गई है। अनुपमा: साल 2025 में लगभग हर हफ्ते नंबर 1 पर रहने वाला शो पिछले हफ्ते और इस हफ्ते नंबर दो पर है। अनुपमा की टीआरपी 2 रिकॉर्ड की गई है। View thi...