नई दिल्ली, फरवरी 7 -- आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के तीसरे ग्रुप ए मुकाबले में आज भारत का सामना संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने जा रहा है। हालांकि कागजों पर टीम इंडिया बेहद मजबूत नजर आती है, लेकिन इतिहास गवाह है कि यूएसए की टीम किसी भी बड़े उलटफेर की क्षमता रखती है। भारतीय टीम को विशेष रूप से सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि इसी यूएसए ने 2024 के विश्व कप में पाकिस्तान को करारी शिकस्त देकर क्रिकेट जगत को स्तब्ध कर दिया था।2024 में अमेरिका ने किया था बड़ा उलटफेर साल 2024 में डलास के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में यूएसए ने पाकिस्तान के खिलाफ जो प्रदर्शन किया था, वह आज भी भारतीय कोच और कप्तान के दिमाग में होगा। उस मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 159/7 का स्कोर बनाया था। जवाब मे...