किशनगंज, फरवरी 23 -- किशनगंज। एसपी संतोष कुमार ने शनिवार की रात्रि को एसडीपीओ वन के कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ गौतम कुमार भी मौजूद थे। निरीक्षण में एसपी ने एसडीपीओ ऑफिस के स्टाफ की संख्या के बारे में जानकारी ली। विभिन्न थानों में दर्ज कांडों के सुपरविजन की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। वही एसपी ने कानून की धाराओं को लेकर भी चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। एसपी ने निर्देश देते हुए कहा कि कई कांडों में बेहतर तरीके से सुपरविजन करने और सुपरविजन रिपोर्ट से दोषी को शीघ्र से शीघ्र सजा दिलवायी जा सकती है। एसपी श्री कुमार शनिवार की देर शाम को एसडीपीओ कार्यालय के औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। यह निरीक्षण देर रात साढ़े 12 बजे तक चला, जिसमें उन्होंने सुपरविजन से जुड़े मामलों की विस्तृत समीक्षा की। एसपी संतोष कुमार ने...