नई दिल्ली, जनवरी 16 -- रणवीर सिंह ने बॉलीवुड में तमाम फिल्में की हैं। आज हम आपको धुरंधर स्टार रणवीर सिंह की वो फिल्म बता रहे हैं जिसमें करीब 23 किसिंग सीन्स थे। यह फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी। अब आप फिल्म का नाम पहचान गए होंगे। अगर नहीं, तो चलिए हम आपको बताते हैं। इस फिल्म का नाम है बेफिक्रे। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ वाणी कपूर नजर आई थीं।आदित्य चोपड़ा ने डायरेक्ट की थी फिल्म बेफिक्रे यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म थी। फिल्म को आदित्य चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था। बेफिक्रे आदित्य चोपड़ा की पहली ऐसी फिल्म थी जिसे उन्होंने खुद प्रोड्यूस भी किया था। वहीं, ये चौथी फिल्म थी जिसे आदित्य चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था।दीपिका थीं आदित्य की पहली पसंद आईएमडीबी के मुताबिक, इस फिल्म के लिए आदित्य चोपड़ा की पहली पसंद दीपिका पादुकोण थीं। हालांकि,...