हापुड़, जून 12 -- हापुड़। भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं सदस्य विधान परिषद अश्वनी त्यागी ने कहा कि 2014 से पहले देश की जनता में निराशा का वातावरण था। भ्रष्टाचार, दंगा, भय का माहौल देश की पहचान होती थी। राजनीतिक व्यवस्था से लोगों का भरोसा पूरी तरह उठ गया था, लेकिन 2014 में जनता ने पीएम मोदी के हाथों में देश की बागडोर सौंपी। मोदी ने प्रधानमंत्री बनते ही अपना संकल्प दोहराते हुए कहा था कि हमारी सरकार गरीब, किसान, माता-बहनों, व्यापारी, युवा समेत सभी वर्गो का कल्याण करेंगी। उनका संकल्प 11 सालों में साकार होते नजर आ रहा है। अश्वनी त्यागी बुधवार को प्रीत विहार स्थित भाजपा जिला कार्यालय में केंद्र की मोदी सरकार के 11 साल पूरा होने पर प्रोफेशनल मीट को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने जिला कार्यालय में सरकार की उपलब्धियों की प्रदशर्नी का फीता काटा। इसके बा...