भागलपुर, दिसम्बर 28 -- नवगछिया पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नवगछिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कदवा थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान कदवा पुलिस ने 201.6 किलोग्राम गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान एक चारपहिया वाहन व मोबाइल भी जब्त किया गया है। इस गांजा बारामदगी एवं गिरफ्तारी को लेकर नवगछिया पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने एसपी कार्यालय में कदवा पुलिस के साथ शनिवार को प्रेस वार्ता कर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि चौसा की ओर से सफेद रंग की वाहन में भारी मात्रा में गांजा की खेप लाई जा रही है। सूचना के आधार पर विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने कदवा चौक के पास सघन वाहन जांच शुरू की। जांच के दौरान वाहन को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें वाहन से कुल 201.6 किल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.