फतेहपुर, नवम्बर 5 -- फतेहपुर। विधानसभाओं में बोगस वोटरों की चहलकदमी चुनावों में वोटिंग प्रतिशत ग्राफ घटाने का बड़ा कारण है। विशेष पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के माध्यम से 2003 की वोटर लिस्ट से मैपिंग कराकर सत्यापन से ऐसे वोटर्स सूची से दूर होंगे। तीनों तहसीलों में अफसरों ने तैयारियों को पूरा कर लिया है। बीएलओ को प्रशिक्षित करने के लिए अंतिम प्रक्रिया जारी है। इसके बाद बीएलओ चिंहित बूथवार मतदाताओं के घर पहुंच गणना प्रपत्र वितरण करेंगे। जिले की छह विधानसभाओं में विशेष पुनरीक्षण अभियान के लिए ईआरओ की तैनाती के साथ बीएलओं को प्रशिक्षण की अंतिम प्रक्रिया चल रही है। अभियान को गति देने के लिए सदर में एसडीएम अनामिका श्रीवास्तव, खागा में अभिनीत व बिंदकी में प्रियंका अग्रवाल ने बीएलओं को प्रशिक्षित किया। बताया कि 2144 बूथों में चिंहित बूथों पर मतदाता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.