नई दिल्ली, जुलाई 21 -- बेहिसाब कुदरती खूबसूरती और पर्यटन के लिए दुनियाभर में मशहूर स्विट्जरलैंड ने पिछले 200 सालों से कोई युद्ध नहीं लड़ा है। दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान भी स्विट्जरलैंड तटस्थ देशों में शामिल था। इसके बावजूद स्विट्जरलैंड ही ऐसा देश है जहां सबसे ज्यादा परमाणु बंकर बने हुए हैं। परमाणु हमले से अपने लोगों को सुरक्षित रखने के लिए स्विट्जरलैंड की सरकार ने नियम बनाए हैं। यहां कोई भी निर्माण करने से पहले न्यूक्लियर शेल्टर बनाने पड़ते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक 88 लाख की आबादी वाले स्विट्जरलैंड में 3.7 लाख से ज्यादा बंकर हैं। इसके मुताबिक 23 व्यक्तियों के लिए यहां एक बंकर मौजूद है। स्विट्जरलैंड में साल 1963 में कानून बनाकर न्यूक्लियर शेल्टर बनाने की शुरुआत की गई थी। इस कानून में कहा गया था कि अगर परमाणु हमला होता है तो हर नागरिक को ख...