लखीमपुरखीरी, जनवरी 3 -- सुरक्षा माह के दूसरे दिन परिवहन विभाग ने जागरूकता अभियान चलाया। वहीं सड़कों पर उतरकर नियम विरुद्ध वाहन चलाने पर वाहनों का चालान किया गया। इसके अलावा चीनी मिल गुलरिया ने रैली निकालकर सभी बाइक चालकों को हेलमेट लगाकर वाहन चलाने की अपील की। एआरटीओ प्रशासन शांतिभूषण पाण्डेय ने बताया कि 31 जनवरी महीने को सुरक्षा सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। शुक्रवार को एआरटीओ प्रशासन शांति भूषण पाण्डेय, प्रवर्तन अधिकारी डॉ.कौशलेन्द्र ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। ओवरलोड व ओवरहाट गन्ना भरे वाहन, बिना हेलमेट बाइक चलाने पर करीब 200 वाहनों का चालान किया गया। इस दौरान लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। वहीं गुलरिया चीनी मिल ने बाइक रैली निकालकर बाइक चालकों को हेलमेट लगाने का संदेश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...