बुलंदशहर, अक्टूबर 21 -- यूपी के बुलंदशहर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां 200 रुपये के लिए एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। साथ ही इस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। ये घटना डिबाई कोतवाली क्षेत्र की रिपोर्टिंग चौकी दौलतपुर के गांव सूरजपुर मखेना का है। जहां देर रात जुआ खेलते हुए दो चचेरे भाइयों में झगड़ा हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि रविवार रात को जुआ खेलते हुए 30 वर्षीय बबलू से उसके चचेरे भाई सुनील ने 200 रुपये मांगे थे। बबलू ने रुपये देने से इनकार कर दिया। इस बात को लेकर सुनील ने बबलू की पिटाई कर दी। पिटाई के बाद बबलू बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। ग्रामीणों ने उसे प्राइवेट अस्पताल लेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.