मैनपुरी, जुलाई 19 -- कुसमरा-मैनपुरी मार्ग से इलाबांस जाने वाले मार्ग पर स्थित राजपुर जाने वाले मार्ग के निर्माण की एक और उम्मीद पैदा हो गई है। इस मार्ग को पिछले दिनों ग्रामीणों ने चंदा एकत्रित कर ईंटों से बनाने की कोशिश की। अब क्षेत्रीय विधायक बृजेश कठेरिया ने मौके पर जाकर ग्रामीणों से बात की और मार्ग को सीसी मार्ग में तब्दील करने का भरोसा दिया है। इलांबास से राजपुर जाने वाले मार्ग पर बरसात के दिनों में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। स्कूल जाने वाले बच्चे, महिलाएं, किसान, तथा अन्य वर्ग के लोग कच्चे मार्ग पर होने वाले दलदल के बीच से आवागमन करने पर मजबूर होते हैं। प्रशासनिक अधिकारियों, नेताओं ने ग्रामीणों की मार्ग निर्माण के संबंध में फरियाद नहीं सुनी तो ग्रामीणों ने चंदा एकत्रित करके इस मार्ग पर ईंटें खरीदें और मार्ग को बनाने का प्...