मुजफ्फर नगर, मई 5 -- रविवार को कस्बे के डीएवी इंटर कॉलेज के मैदान में प्रकृति फाउंडेशन की ओर से खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें क्षेत्र के अलग-अलग स्कूलों के करीब 480 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया था। उसी में एसवीवीएम जूनियर हाई स्कूल जानसठ कक्षा 6 मे पढ़ने वाले छात्र व अंडर 14 मे भाग लेने वाले छात्र सादिक पुत्र अनीश निवासी गांव ढासरी ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।छात्र ने 200 मीटर की दोड मे प्रथम व लॉन्ग जंप में 13.9 फिट कूदकर गोल्ड मेडल जीता। और अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। जिससे छात्र के स्कूल व परिवार वालों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई एवं छात्र के उज्जवल भविष्य की कामना की। छात्र के घर बधाई देने वालों का ताता लगा हुआ है और सभी ने छात्र के उज्जवल भविष्य की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.