ग्रेटर नोएडा, फरवरी 17 -- ग्रेटर नोएडा वेस्ट की हिमालय प्राइड, रॉयल कोर्ट और इको विलेज-3 सोसाइटी में महाशिवरात्रि के दिन कुट्टू का आटा खाने से दो सौ से अधिक लोग बीमार हो गए। इनमें काफी लोगों की हालत गंभीर होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें बच्चे, गर्भवती महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, 25 से अधिक लोग अभी अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि अन्य को प्राथमिक उपचारके बाद घर भेज दिया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग ने सोमवार को तीनों सोसाइटियों से सैंपल लेने समेत कुट्टू का आटा तैयार करने वाली फैक्टरी को सील कर दिया है। लोगों ने बताया कि उन्होंने अपनी सोसायटियों में खुले जनरल स्टोर से ही आटा खरीदा था। शिवरात्रि का व्रत खोलने के लिए उन्होंने कुट्टू के आटे की पकौड़ी, कचौड़ी और पूरी आदि व्यंजन बनाकर खाए थे, जिसके थोड़ी देर बाद ...