गिरडीह, जून 19 -- डुमरी। उत्क्रमित मध्य विद्यालय करमाटोंगरी में बुधवार को एक सादे समारोह का आयोजन कर विद्यालय के कक्षा एक से आठ तक के 200 छात्र-छात्राओं के बीच पुस्तक एवं बैग का वितरण किया गया। लोहेडीह मुखिया अर्जुन महतो एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री बांटी गयी। मुखिया ने बच्चों को पढ़ाई के महत्व के बारे में समझाते हुए कहा कि विद्या एक ऐसा धन है जिसे ना कोई बांट सकता है और ना कोई चुरा सकता है। उन्होंने बच्चों से प्रतिदिन समय पर विद्यालय आने एवं अनुशासनात्मक तरीके से अपनी पढ़ाई करने के लिए कहा। इस दौरान वार्ड सदस्य पोखन महतो, नकुल महतो, विनोद कुमार, धनेश्वर महतो प्रधानाध्यापक कमल किशोर महतो, शिक्षक प्रयाग महतो, ऐनुल अंसारी, गीता देवी, एसएमसी अध्यक्ष भुनेश्वरी देवी, संयोजिका कुंती कुमारी आदि उपस्थित थे।...