उन्नाव, फरवरी 8 -- परियर। परियर गंगा तट से जल लेकर जिला बाराबंकी स्थित लोधेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए मरौंदा मझवारा व मरौंदा सूचित गांव के करीब 200 कांवड़ियों का जत्था रविवार सुबह बम-बम भोले के जयघोष के साथ पैदल रवाना हुआ। कांवड़ियों का जत्था डीजे व ढोल-नगाड़ों के साथ उत्साहपूर्वक निकला। तोली के महंत कमलेश ने बताया कि यह उनकी 40वीं कांवड़ यात्रा है। कांवड़िए परियर स्थित गंगा तट से जल भरकर करीब 170 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर बाराबंकी के लोधेश्वर महादेव मंदिर पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान अनुशासन का विशेष ध्यान रखा जाता है। यदि किसी कांवड़िए से मार्ग में कोई त्रुटि होती है तो उसे दंड दिया जाता है, जिसे सभी श्रद्धालु सहर्ष स्वीकार करते हैं। कांवड़ियों ने बताया कि यात्रा से पूर्व परियर स्थित बाबा बलखंडेश्वर महादेव ...