अलीगढ़, जनवरी 14 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में सत्र 2025-26 के विषम सेमेस्टर की उत्तर पुस्तिकाओं का डिजिटल मूल्यांकन प्रारंभ हो गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा पहली बार लागू की गई इस आधुनिक प्रणाली के अंतर्गत 13 व 14 जनवरी को कुल 200 उत्तर पुस्तिकाओं का सफलतापूर्वक डिजिटल मूल्यांकन किया गया। मूल्यांकन कार्य श्री वासुदेव महाविद्यालय अलीगढ़, जेएलएन पीजी कॉलेज एटा व पीसी बागला कॉलेज हाथरस में संपन्न हुआ। डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली के तहत उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैनिंग, बारकोडिंग व डाटा ट्रांसफर की प्रक्रिया एन्क्रिप्टेड तकनीक के माध्यम से की जा रही है, जिससे गोपनीयता और डाटा सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार विषय विशेषज्ञों को यूनिक आईडी प्रदान की गई है, जिसके माध्यम से वे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.