कानपुर, फरवरी 11 -- दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सरकार नौकरी के अवसर मुहैया करा रही है। इस क्रम में गुरुवार 12 फरवरी को दिव्यांगजनों के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। पांडु नगर आईटीआई में प्रतिभाग कर सकेंगे। मेले में 18 से 35 वर्ष के 12वीं पास, आईटीआई, डिप्लोमा या स्नातक अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। चयन की प्रक्रिया में काउंसिलिंग, दस्तावेजों का सत्यापन और कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ सीधा साक्षात्कार होगा। रोजगार संगम पोर्टल पर पहले से पंजीकृत युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.