नई दिल्ली, अप्रैल 20 -- Aaj Ka Rashifal 20 अप्रैल 2024 : ग्रहों की स्थिति- मेष राशि में गुरु और सूर्य चल रहे हैं। चंद्रमा सिंह राशि में। केतु कन्या राशि में। मंगल, शनि कुंभ राशि में। बुध, शुक्र और राहु मीन राशि में चल रहे हैं। जहां पर बुध वक्री हैं।  राशिफल- मेष राशि- लिखने-पढ़ने के लिए समय बहुत अच्छा रहेगा। कोई भी कुछ अगर शुरुआत करना चाहते हैं किसी ट्रेनिंग की, कुछ लिखाई-पढ़ाई की, बच्चों का एडमिशन करवाना चाहते हैं तो ये दिन चुनें। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान थोड़ा मध्यम रहेगा। व्यापार बहुत अच्छा है। सूर्य को जल देते रहें। वृषभ राशि- भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी करने का योग बन रहा है। स्वास्थ्य सुधार है। प्रेम, संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम चल रही है। व्यापार अच्छा चल रहा है। गणेश जी को प्रणाम करें। गणेश जी पर दुर्वा घास अर्पित करना शुभ ...