चक्रधरपुर, फरवरी 15 -- चक्रधरपुर प्रखंड के सुरबुडा पंचायत स्थित धोबासाई गांव में मागे पर्व के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता शुक्रवार को संपन्न हुआ। यह प्रतियोगिता आदिवासी मुंडा विकास समिति द्वारा आयोजित किया गया था। इस अवसर पर बच्चों का दौड़, बच्चियों का दौड़, मेंढक रेस, जवानों का तीन पैरों का दौड़, जवानों का जूता रेस, बड़ी लड़कियों का दौड़, म्यूजिकल चेयर, चम्मच रेस, बूढ़ों का दौड़, सुई धागा रेस, जवानों का दौड़ा, शादी शुदा औरतों का दौड़, बोरा रेस, बैलून फोड़, छोटे बच्चों और बड़ों का हांडी फोड़ समेत विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन हुआ। जिसके प्रथम स्थान और द्वितीय स्थान पाने वाले खिलाड़ी को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। बच्चों का दौड़ में आशा मुंडा, अनाकी लागुरी, चम्मच रेस में आरोसी मुंडा, ऐसनेया मुंडा, बच्चों का दौड़ में शिबू सिजुई, अकलेश बोदर...