जहानाबाद, मई 13 -- केंद्रीय ट्रेड यूनियन सेवा संगठनों द्वारा 17 सूत्री मांगों को लेकर किया जा रहा आंदोलन बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ (गोप गुट) की बैठक में लिया गया निर्णय जहानाबाद, नगर संवाददाता। स्थानीय एक्टू कार्यालय कार्यालय में बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ (गोप गुट) जिला शाखा की बैठक अध्यक्ष कुमारी सुषमा सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार की सभी आशा कार्यकर्ता और आशा फैसिलिटेटर 20 से 24 मई तक हड़ताल पर रहेगी। जिला सचिव सुनीता भारती ने कहा कि 2023 में 32 दिवसीय हड़ताल के क्रम में आशा कार्यकर्ता फैसिलिटेटर का मासिक मानदेय राशि 1000 रुपए को बढ़ाकर 2500 करने का फैसला लिया गया था, जिसे करीब 2 साल बीतने पर भी लागू नहीं किया गया है। जिससे आशा कार्यकर्ताओं में काफी नाराजगी है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.