नई दिल्ली, दिसम्बर 17 -- Horoscope Moon Transit Mars Rashifal Jupiter: ज्योतिष शास्त्र में समय-समय कई ग्रहों का गोचर एक साथ होता है। कई बार ग्रह आपस में युति बनाकर शुभ और अशुभ योग का निर्माण भी करते हैं। ग्रहों के गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन पर भी देखने को मिलता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, आने वाली 20, 21, 22 तारीख ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि इन दिनों में दो बड़े योग बनने जा रहे हैं। 19 दिसंबर की रात में चंद्रमा धनु राशि में प्रवेश करेंगे। चंद्र के गोचर करते ही मंगल के साथ युति बनेगी, जिससे चंद्र मंगल योग बनेगा। वहीं, गुरु मिथुन राशि में विराजमान हैं, जिनकी दृष्टि चंद्र देव पर पड़ेगी। इससे गजकेसरी योग भी बनेगा। ये दोनों योग से 6 राशियों को लाभ हो सकता है।20 से 22 दिसंबर तक इन 6 राशियों का चमके...