सीतामढ़ी, सितम्बर 17 -- सीतामढ़ी। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 20 सितंबर से छेहरटा (अमृतसर) और सहरसा के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस का नियमित परिचालन शुरू होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते दिन 15 सितंबर को इसका उद्घाटन किया था। यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन चलेगी। समस्तीपुर रेल मंडल के सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 सितंबर 2025 से छेहरटा से तथा 22 सितंबर 2025 से सहरसा से नियमित सेवा शुरू होगी। यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन चलेगी।14628 छेहरटा-सहरसा अमृत भारत एक्सप्रेस: हर शनिवार छेहरटा से प्रस्थान। 14627 सहरसा-छेहरटा अमृत भारत एक्सप्रेस: हर सोमवार सहरसा से प्रस्थान होगा। सीतामढ़ी में भी ठहराव: इस नई ट्रेन का ठहराव सीतामढ़ी स्टेशन पर भी निर्धारित किया गया है। नई ट्रेन शनिवार को छेहरटा से चलकर यह ट्रेन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.